मुंबई / सेंसेक्स में 218 और निफ्टी में 63 अंक की तेजी, इंडिगो का शेयर 5% लुढ़का

Dainik Bhaskar : Jul 11, 2019, 10:22 AM
मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 218 अंक चढ़कर 38,774.80 तक पहुंच गया। निफ्टी में 63 प्वाइंट की तेजी देखी गई। इसने 11,561.70 का उच्च स्तर छुआ। हालांकि, ऊपरी स्तरों से दोनों इंडेक्स ने आधी से ज्यादा बढ़त गंवा दी। 

इंडिगो के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट आई है। शेयर 5% लुढ़क गया। बुधवार को 11% नुकसान के साथ बंद हुआ था। एयरलाइन के प्रमोटर्स के विवाद की वजह से शेयर में बिकवाली बढ़ गई है।

सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी देखी गई। एनएसई पक सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई। मेटल और बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। 

वेदांता के शेयर में 1.9% और टाटा स्टील में 1.83% उछाल आया। एसबीआई में 1.21%, ओएनजीसी और पावर ग्रिड में 1-1 फीसदी तेजी देखी गई। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस का शेयर 1.5% लुढ़क गया। टेक महिंद्रा में 0.88% गिरावट दर्ज की गई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER