रिलेशनशिप / ऐसी महिलाएं कभी नहीं कर पातीं सेक्स, छूते ही दर्द से तड़प उठती हैं

Zoom News : Feb 25, 2021, 10:53 PM
रिलेशनशिप डेस्क | यौन क्रिया को एक बायलॉजिकल प्रॉसेस माना जाता है। एक उम्र में इसे लेकर शरीर सक्रिय होता है और प्राकृतिक रूप से ही इसके लिए आकर्षित होने लगता है। हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो चाहकर भी संभोग का आनंद नहीं ले पाती है। इसके पीछे एक ऐसी वजह है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। ये हालत ऐसी है कि गलती से अगर महिला सेक्स ट्राई भी कर ले, तो वह दर्द से इतनी बुरी तड़प उठती है, जैसे उस पर कई चीजों से प्रहार कर दिया गया हो। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

वेजिनीस्मस

Vaginismus एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेनट्रैशन के दौरान वजाइना सेक्शन में जबरदस्त दर्द उठता है। इसकी वजह इस एरिया में मांसपेशियों में अचानक मरोड़ आ जाना होता है। ये पूरी तरह से वो स्थिति होती है, जिस पर चाहकर भी महिला कंट्रोल नहीं कर पाती है।

दर्द का अंतर

इस स्थिति से गुजर रही महिलाओं में दर्द का अनुपात अलग-अलग हो सकता है। किसी में ये सहनीय होता है, तो किसी में असहनीय। वेजिनीस्मस से पीड़ित महिलाएं सिर्फ इंटरकोर्स ही नहीं, बल्कि सेक्स टॉय, फिंगरिंग और यहां तक कि टैम्पॉन तक का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं।

कब पता चलता है इस बारे में

वेजिनीस्मस के बारे में महिला को लेट टीन्स, अर्ली अडल्टहुड या पहली बार सेक्स के दौरान पता चल सकता है। साथ ही पेल्विक चेकअप के दौरान भी इसके लक्षण महसूस किए जा सकते हैं। कई महिलाओं को बाद की उम्र में जाकर इस कंडिशन का सामना करना पड़ सकता है।

सही वजह का पता लगाना मुश्किल

हेल्थकेयर एक्सपर्ट भी अभी तक इसके बारे में सही वजह जान नहीं सके हैं। हालांकि, अब तक की रिसर्च और स्टडी के आधार पर सामने आया है कि इसके पीछे फिजिकल, साइकलॉजिकल और सेक्शुअल कारण हो सकते हैं। नहीं ब्लैडर इंफेक्शन, यूटीआई और दूसरे तरह के इंफेक्शन इस स्थिति को और बुरा बना सकते हैं।

ये हो सकते हैं कारण

वेजिनीस्मस के लिए ऐंग्जाइटी डिसऑर्डर, बच्चे के जन्म के दौरान वजाइना को हुए नुकसान, कोई सर्जरी, सेक्स को लेकर डर, पास्ट में हुए सेक्शुअल ट्रॉमा कारण हो सकते हैं। इस स्थिति से गुजर रही महिला को ट्रीटमेंट किस प्रकार का देना है, इसके लिए कंडिशन की वजह का पता लगाना बेहद अहम होता है।

इलाज

वेजिनीस्मस ट्रीटमेंट ज्यादातर इस बात पर फोकस्ड रहता है कि उन कारणों को दूर किया जाए, जिससे वजाइना के एरिया में मसल्स में जकड़न आ रही है। इसके लिए टॉपिकल थेरपी, पेल्विक फ्लोर फिजिकल थेरपी, वजाइनल डाइलेटर, कॉग्निटिव बिहेव्यर और सेक्स थेरपी का इस्तेमाल होता है। साथ ही में काउंसलिंग का सहारा लेते हुए ऐंग्जाइटी और डर को दूर करने की कोशिश की जाती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER