बॉलीवुड डेस्क / वायरल हुआ सुहाना खान का एक और VIDEO, अपने अदाओं से फैंस को किया घायल

Zee News : Jul 04, 2020, 09:56 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) स्टार किड्स के तौर पर काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। ऐसे में उनका लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में उनका ग्लैमरस अंदाज देख सुहाना खान के फैंस हैरान हैं।

इस वीडियो में सुहाना अपनी अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, लॉकडाउन में सुहाना लगातार वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के करीब रहने की कोशिश करती नजर आती हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले सुहाना की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह शाहरुख और गौरी खान (Gauri Khan) के साथ पोज देती नजर आ रही थी। उस वक्त सुहाना 15 साल की थी। बताते चलें कि, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को आखिरी बार अनंद एल। राय की 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। अब तक, किंग खान ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER