Bollywood / सुनील शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' को मिला तनजानिया के युवाओं का प्यार!

Zoom News : Sep 03, 2020, 11:45 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | सुनील शेट्टी की फिल्म धड़कन को हाल ही में 20 साल पूरे हुए। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म ने लोगों के बीच एक अनोखी लव स्टोरी पेश की। जिसमें फिल्म के हर एक गाने को आज भी सराहा जाता है वहीं सुनील शेट्टी के 'देव' किरदार के डायलॉग को भी खूब पसंद किया गया। जिसमें सुनील शेट्टी यानी देव अपनी अंजलि को कभी ना भूल पाने का डायलॉग कहता हैं।

धड़कन फिल्म को प्यार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मिल रहा हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी ने साऊथ अफ्रीकन देश तनजानिया का एक विडियो शेयर किया जिसमें तनजानिया के युवा फिल्म के टाईटल सॉन्ग 'धड़कन' को गा रहें हैं साथ ही धड़कन-धड़कन कहते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहें हैं ‌। इन्हीं युवा में से एक युवा ने इंस्टा पोस्ट पर इस विडियो को शेयर किया और इसी विडियो से मिल रहें प्यार को सुनील अपने इंस्टा अकाउंट पर रिपोस्ट कर खुशी जाहिर करते दिखे।

सुनील ने विडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'म्यूजिक ही हमारी जिंदगी हैं जिसके लिए हमारे दिल धड़कते हैं।' इसी के साथ सुनील ने हैशटैग धड़कन और हॉर्ट बीट लिखा।

वहीं तनजानिया के लोगों ने भी पोस्ट पर कमेंट कर सुनील को धन्यवाद कहा और प्यार जताया। तनजानिया के लोगों ने कहा कि,यह हमारे देश के लोगों का प्यार आपके लिए हैं और सुनील भी इन कमेंट्स पर रिप्लाय देते हुए नजर आए।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने भी फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी इंस्टा पोस्ट के जरिए शेयर कर अपना एक्सपिरियंस बताया। 11 अगस्त 2000 को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई यह फिल्म 2000 की चौथी हाईएस्ट ग्रोस्सिंग बॉलीवुड फिल्म बनी। वहीं 9 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 94 करोड़ की कमाई की। 

वैसे बता दें, फिल्मफेयर की तरफ से सुनील शेट्टी को बेस्ट विलन का अवार्ड भी दिया गया।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER