मनोरंजन / ब्लैक मोनोकनी में सनी लियोनी का छाया बोल्ड लुक, गर्ल गैंग के साथ आईं नजर

AajTak : Nov 24, 2019, 10:20 AM
बॉलीवुड डेस्क | सनी लियोनी इन दिनों दुबई में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। दुबई हॉलीडे से उन्होंने मस्ती करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। ब्लैक मोनोकनी में गर्ल गैंग के साथ उनकी ये फोटोज बेहद ग्लैमरस है।  

फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब आप बेहद खास लोगों से मिलते हैं'। तस्वीर में सनी स्वीमिंग पूल के सामने कुछ और महिलाओं के साथ पोज दे रही हैं। इनमें उनके ग्लैमर के साथ-साथ कॉन्फ‍िडेंस भी साफ झलक रहा है।

पिछले दिनों सनी की एक टॉपलेस वीडियो काफी वायरल हुई थी। दरअसल उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक वीडियो शूट करवाया था।

इस वीडियो में सनी टॉपलेस होकर अंगूर से भरे टब में मस्ती करते हुए नजर आईं।

सनी सोशल मीडिया में एक्ट‍िव रहती हैं। उनकी ग्लैमरस फोटोज से लेकर फैमिली फोटोज लोग काफी पसंद करते हैं।

सनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ स्पॉट की जाती हैं। पति डेनियल वेबर, बेटी निशा वेबर, दो बेटे नोआह और अशर के साथ उनकी आउटिंग्स लाइमलाइट में रहती है।

वर्क फ्रंट पर सनी को पिछली बार मोतीचूर चकनाचूर फिल्म के बत्त‍ियां बुझा दो गाने में देखा गया था। वे जल्द ही फिल्म 'कोका कोला' में डी ग्लैम लुक में नजर आएंगी।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER