मनोरंजन / सुपर 30 ने दूसरे दिन कमाए 29.83 करोड़, दुनिया भर में किया 35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

Dainik Bhaskar : Jul 15, 2019, 10:21 AM
बॉलीवुड डेस्क. ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 इस शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म ने दो दिनों दमदार कमाई की है। पहले दिन की बात करें तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ की कमाई की। दोनों दिन की कमाई मिलाकर ऋतिक की फिल्म 29.83 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब रही है। 

रिववार को बम्पर कमाई की उम्मीद 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में 6.18 करोड़, सउदी अरब और इंग्लैंड समेत कुछ छोटे देशों में 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

आनंद कुमार पर आधारित है फिल्म 

फिल्म की बात करें तो ये बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। आनंद बिहार में गरीब बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग क्लासेस चलाते हैं। फिल्म में ऋतिक के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र सक्सेना, नंदीश संधू, जॉनी लीवर और अमित साध भी अहम भूमिका में हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER