Sushant Case / सीबीआई की पूछताछ में सैमुअल मिरांडा ने उगला राज, रिया की मुश्किलें बढ़ीं

ABP News : Aug 30, 2020, 11:40 PM
मुंबई: आज सीबीआई के सामने पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती अपना आपा खो बैठीं और सीबीआई अधिकारियों पर अपनी खींज निकालने लगीं। सीबीआई की अधिकारी नूपुर प्रसाद से रिया चक्रवर्ती ने बदसलूकी की। इकलौती महिला अधिकारी होने के नाते नूपुर प्रसाद ने डीआरडीओ कर्मचारियों को सूचित कर मुंबई पुलिस से कुछ महिला कॉन्स्टेबल मंगाए।

शाम 4:00 बजे के करीब मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन की 4 महिला पुलिसकर्मी DRDO गेस्ट हाउस पहुंची। महिला कॉन्स्टेबल डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहुंचने के बाद सीधे उस कमरे में पहुंची जहां रिया से पूछताछ चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती से सीबीआई अधिकारियों ने आज की पूछताछ जल्द खत्म कर दी और मुंबई पुलिसकर्मियों की सुरक्षा आने के बाद रिया चक्रवर्ती को डीआरडीओ गेस्ट हाउस से जाने दिया गया।

CBI की तरफ से रिया से सवाल जवाब का तीसरा दिन-

CBI ने आज रिया को सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की। सैमुअल ने ऐसे कई राज़ उगले, जिससे रिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि सैमुअल मिरांडा, सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक हैं।

पहला सवाल- सैमुअल ने मुंबई पुलिस को बताया था कि रिया अक्सर सुशांत के कार्ड से ही शॉपिंग करती हैं। सैमुअल ने कबुल किया की सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन उसने रिया को दिया था। इस पर रिया से जवाब मांगा गया। रिया ने कहा सुशांत शॉपिंग कराता था।

दूसरा सवाल- सैमुअल ने ये भी बताया था कि रिया और श्रुति सुशांत के फ्लैट का सामान बेच रहे थे। क्यों बेच रहे थे, इस पर भी जवाब तलब किया गया। रिया ने कहा कि गैर जरूरी सामानों को घर से हटाया था।

तीसरा सवाल- सैमुअल और रिया से पूछा गया कि सुशांत को बांद्रा कार्टर रोड वाले घर में डर क्यों लगता था? उसके बारे में सुशांत ने क्या बताया। सैमुअल और रिया के बयान में फर्क मिला।

रिया ने कहा की सुशांत को घर मे भूत प्रेत का साया दिखता था और वो सो नहीं पाता था। सैमुअल ने कहा की, यह फ्लैट 15वीं मंजिल पर था और रात को देर रात पार्टी पर सोसाइटी आपत्ति जताती थी, इसलिए वहां से घर बदला गया।

चौथा सवाल- सैमुअल से ड्रग्स के बारे में पूछा गया पर सैमुअल ने जवाब नहीं दिए जबकि रिया ने गोल मटोल जवाब दिए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER