Sushant Case / सुशांत ने किया था अपने आप से सुधारने का वादा, छोड़ना चाहते थे ये आदतें

ABP News : Sep 17, 2020, 09:09 PM
Sushant Case: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे होते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी कभी फैंस के द्वारा या बॉलीवुड स्टार्स के द्वारा हर दिन उनको याद किया जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन कुछ नया खुलासा देखने को न मिला हो।

हाल ही में सूत्रों के अनुसार ये खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह ने खुद से कई वादे कई थे। ये ही नहीं अपने आप को सुधारने के बारे में भी सुशांत ने अपनी डायरी में नोट्स बना के रखे थे। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक्टर की कई पार्टियां इस फॉर्म हाउस पर हुआ करती थीं। ये सीक्रेट नोट्स उन्होंने खुद लिखे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये नोट्स 27 अप्रैल के हैं जो सुशांत ने खाली समय में अपने आप के बारे में सोचने के बाद बनाए थे। इन्ही दिनों वो अपनी फिल्म केदारनाथ की तैयारी कर रहे थे। ये वो समय था जब सुशांत की जिंदगी में रिया ने दस्तक भी नहीं दी थी। नोट्स में कई बड़े खुलासे किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार सुशांत ने अपने नोट्स में सिगरेट छोड़ने की बात लिखी थी। वे नो स्मोकिंग वाली पॉलिसी को फॉलो कर रहे थे। उन्होंने मन बना लिया था कि वे अब स्मोकिंग नहीं करेंगे। नोट्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सुशांत को कृति संग समय बिताना है।

साल 2018 में सुशांत,सारा अली खान के साथ फिल्म केदारनाथ की शूटिंग की तैयारी कर रहे थे। उनके नोट्स में लिखा है कि उन्हें केदारनाथ की स्किप्ट पढ़नी है। वहीं सुशांत सिंह के नोट्स को पढ़ने के बाद ये समझ में आता है कि वो अपने परिवार से काफी करीब थे। वे उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते थे। नोट्स में लिखा है कि उन्हें प्रियंका और जीजा महेश संग किसी टूर पर जाना है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER