Zee News : Aug 01, 2020, 04:33 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस लगभग 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनका बयान भी दर्ज किया जा चुका है। वहीं, दूसरी ओर पटना में इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब बिहार पुलिस भी काफी एक्टिव हो गई है। बिहार पुलिस की भी एक टीम मुंबई में इस मामले में जांच में जुट गई है।
इसी बीच सुशांत के रूम पार्टनर रहे सिद्धार्थ पिठानी ने Zee News से बातचीत में बताया है कि जिस दिन दिशा सालियान के निधन की खबर आई थी, उस दिन सुशांत काफी परेशान थे। उन्होंने बताया, 'जब दिशा की खबर आई थी तब घर में सुशांत, उनकी बहन और बाकी हम लोग, स्टाफ और फ्रेंड्स भी थे। दिशा की खबर आते ही वह घबरा गए थे, फिर मैंने और उनकी बहन से उन्हें पकड़ा। उन्हें पानी दिया।।। वो रो रहे थे। वो किसी को फोन कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने मुझे अपने साथ रूम में रहने को बोला और लगातार वह मीडिया को ट्रैक कर रहे थे कि मीडिया इस पर क्या बोल रही है।'