बिहार चुनाव / तेजस्वी यादव ने कहा उनकी सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से, JDU मायने नहीं रखती

Zoom News : Sep 25, 2020, 04:58 PM
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा। तारीखों के ऐलान के बाद ही राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तारीख के ऐलान का स्वागत किया है, साथ ही कहा कि ये चुनाव नीतीश सरकार को हटाने वाला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस चुनाव में जदयू मायने नहीं रखती है, उनकी सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है। लोग इस सरकार से नाराज हैं और छुटकारा चाहते हैं। तेजस्वी के अलावा राजद के ही सांसद मनोज झा ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा। मनोज झा ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होना चाहिए। साथ ही, एक पोलिंग बूथ पर 750 मतदाता ही वोट दें। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में इसलिए मतदान केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER