अपराध / 9 महीने की बिल्ली से कई बार रेप कर तोड़ डाली नसें, अपने टांगों में सही ढंग से खड़ी नहीं हो पा रही

Jansatta : Oct 17, 2019, 03:57 PM
क्राइम डेस्क | इस खूंखार रेपिस्ट ने 9 महीने की बिल्ली से कई बार रेप कर उसकी नसें तोड़ डाली। हालत यह है कि यह बिल्ली ना तो अपने टांगों में सही ढंग से खड़ी हो पा रही है और ना ही ढंग से बैठ पा रही है। अब यहां पुलिस वाले एक ‘The Woking Cat Rapist’ की जोरशोर से तलाश कर रहे हैं।

Prevention of Cruelty to Animals (RSPCA) के अधिकारियों ने कहा कि एक जानवर के साथ ऐसी क्रूरता उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखी है। अधिकारियों के मुताबिक बिल्ली के पैरों पर भयानक जख्म दिए गए हैं। उसे जलाया गया है और शरीर पर कई ऐसे घांव दिए गए हैं जिसपर कीड़े लग गए हैं।

यूके स्थित Millbrook Animal Centre के एक अधिकारी Liz Wood ने कहा कि ‘इससे पहले किसी बिल्ली के साथ ऐसी भयानक घटना नहीं हुई और इससे दिल काफी दुखी हुआ है…ऐसा लगता है उसके साथ कई बार रेप किया गया है…जख्मों पर कीड़े भी लगे हैं…उसकी पूंछ को मोम से जलाया गया है…यह बहुत दर्दनाक है…उसकी नसें तोड़ दी गई हैं कई टीशू बर्बाद हो गए हैं।’

हालांकि यहां अधिकारियों का कहना है कि हैरतअंगेज ढंग से अब यह बिल्ली धीरे-धीरे ठीक हो रही है। उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हो रहा है। बिल्ली को रहने के लिए अब नया घर भी मिला है।

इलाज के बाद इस बिल्ली को Simon Mumford में अपने साथ घर लाने वाली महिला ने कहा कि उन्होंने इसकी कहानी सोशल मीडिया से पढ़ी है जिसके बाद मैं इसे लेकर तुरंत घर आई। उन्होंने कहा कि यह बिल्ली बहुत प्यारी है और अब धीरे-धीरे वो उनके साथ खेलने भी लगी है। हालांकि अभी उसका काफी ख्याल रखना पड़ता है।

Millbrook Animal Centre के cattery supervisor Claire Jones ने कहा कि ‘बिल्ली अब यह जानकर खुश लग रही है कि कुछ लोग उसका ख्याल रख रहे हैं। यह अच्छी बात है कि उसे एक ऐसा घर मिला है जहां लोग हमेशा उसे प्यार करेंगे और उसका ख्याल रखेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER