अलवर / 15 दिन से गायब महिला का शव उसी के कुएं में मिला, पुलिस को देख पति हुआ फरार

Dainik Bhaskar : Nov 01, 2019, 03:00 PM
अलवर | जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के बसई कला गांव में 15 दिन से गायब महिला का शव उनके ही कुएं में मिला।। घटना की सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम व ग्रामीणों की मदद से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। वहीं पुलिस को देख मृतका का पति मौके से फरार हो गया।

किशनगढ़बास डीएसपी कुशाल सिंह ने बताया बसई कला निवासी विजय सिंह ने अपनी ही पत्नी सुशीला की की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कराई थी। घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस को हत्या के मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जहां पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों को गुरुवार शाम को कुएं में बदबू आने घटना का पता चला। अंधेरे होने के कारण शव को कुएं से नही निकाला जा सका। शुक्रवार सुबह पुलिस फिर घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनो को पुलिस ने सूचना दी। मोके पर पहुचे परिजनों का कहना था कि कई दिन से उनके द्वारा फोन करने पर महिला से ससुराल वालों द्वारा बात नही कराकर इधर उधर की कहकर बहाना बना लिया जाता था। फिलहाल  पुलिस मामले में हत्या के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER