शर्मनाक / बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बकरी बांधने वाली रस्सी से बेटी ने घोंट दिया पिता का गला

Zoom News : Mar 21, 2021, 04:52 PM
अयोध्या: इस बात को सभी जानते हैं कि बाप और बेटी का रिश्ता गहरा और प्यारा होता है। एक पिता अपनी बेटी के लिए दुनिया-जहां की खुशियां दिलवाने की कोशिश करता है। कहते हैं कि पिता की चहेती होती हैं बेटियां। कभी-कभी पापा की लाडली अपने ही पिता के विरोध में उतर आती है .... विरोध में उतरना तो ठीक है हत्या .. अपने पिता की हत्या वे भी अपने बारे में प्रेमी के लिए जो कुछ समय पहले ही उसकी जिंदगी में आया था।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के अयोध्या (अयोध्या) के थाना पटरंगा के मजराके के सरैठा गांव से सामने आया है। जहां पर एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बस पिता का इतना कुसूर था कि उसने अपनी बेटी के अवैध संबंधों का विरोध किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में बेटी ने अपने पिता की हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया है।

मामला अयोध्या के थाना पटरंगा गांव सरैठा का है, जहां दरबारी लाल अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ रहता था। मृतक दरबारी मजदूरी करके परिवार को पालपोस रहा था। जिसकी सबसे छोटी लड़की रंजु का प्रेम प्रसंग गांव के लड़के रवि से चल रहा था। रवि अक्सर अपनी प्रेमिका से मिला करता था। यह बात लड़की के पिता को पसंद नहीं थी जिसका वह विरोध करता था। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अवैध संबंध में पिता आड़े आ रहे थे। ऐसे में लड़की रंजू ने अपने पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। और देर रात्रि बेटी ने लव रवि के साथ मिलकर अपने पिता दरबारी लाल की बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंप हत्या कर दी। सुबह जब घटना के बारे में मृतक की पत्नी को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गुंजाइश में कलुगी बेटी ने अपने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है

रामनगरी अयोध्या में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें पता चला कि शख्स की बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पिता की हत्या की थी। बताया जा रहा है पिता को अपनी बेटी के अवैध संबंधों पर एतराज था और यही बात बेटी को नागवार गुजरी और उसने अपने पिता को ही रास्ता हटाने का मंसूबा बना लिया। अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपने पिता की बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर मौत की नींद सुला दी। प्रेमी और अपने संदर्भायज रिश्ते के लिए बेटी ने अपने पिता को मौत की नींद सुला दिया, वो दोनों ही अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। रिश्तों को तार-तार करने का यह मामला विचलित करने वाला है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER