विशेष / 28 साल पहले आजाद हुए इस देश में प्रति व्यक्ति आय है 6.39 लाख रुपये, 15 साल तक मिलती है मुफ्त शिक्षा

AMAR UJALA : Sep 15, 2019, 05:05 PM
दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां शिक्षा के लिए काफी अच्छे नियम व कानून बने हुए हैं। ऐसे देश हैं जहां की प्रति व्यक्ति आय आपको चौंका सकती है। ऐसे देश जो आजाद होने के कुछ ही सालों बाद उन देशों से आगे निकल गए जिन्हें उनसे काफी पहले आजादी मिली थी।  यहां हम आपको ऐसे ही एक देश के बारे में बता रहे हैं। इस देश के बारे में आपको आगे काफी रोचक जानकारियां मिलेंगी।

जिस देश की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है - स्लोवेनिया। यह एक गणराज्य है जो मध्य यूरोप में मौजूद एल्प्स की पर्वत श्रृंखला से सटा हुआ है। स्लोवेनिया कई देशों और सागर के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इसके उत्तर में ऑस्ट्रिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी, दक्षिण व पूर्व में क्रोएशिया, पश्चिम में इटली और दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर है।

  • स्लोवेनिया पहले यूगोस्लाविया के अधीन था। 
  • यह देश 25 जून 1991 को यूगोस्लाविया से आजाद हुआ।
  • तब से अब तक, यानी करीब 28 सालों में ही इस देश ने काफी तरक्की की है।
  • 20 हजार से ज्यादा वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह देश जल पर्यटन के लिए मशहूर है।
  •  काफी दूर देशों से भी लोग यहां घूमने आते है। 
  • स्लोवेनिया के लोगों की आय का मुख्य स्त्रोत पर्यटन है। 
  • इस देश का 60 फीसदी हिस्सा जंगल से घिरा है। 
  • इस देश की जनसंख्या 20 लाख के आसपास है। 
  • स्लोवेनिया के पुराने क्षेत्रों में जो इमारतें बनी हैं, वो इटैलियन शैली की हैं। 
  • मुख्य रूप से यहां के लोग स्लोवेनियाई भाषा बोलते हैं। 
  • यहां की मुद्रा यूरो है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER