दुर्ग / प्रेमी की आत्मा को शरीर में प्रवेश कराने का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Dainik Bhaskar : Nov 01, 2019, 03:15 PM
दुर्ग | कुलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद के शरीर में प्रेमी की आत्मा का प्रवेश होने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किशोरी से पांच हजार रुपए भी मांगे। मांग पूरी करने के लिए किशोरी ने अपनी मां का मंगलसूत्र आरोपी को थमा दिया। किशोरी के प्रेमी की मौत एक सड़क हादसे में हो चुकी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद किशोरी की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। 

प्रेमी की मौत के कुछ दिन बाद ही किया था कॉल

मुंगेली निवासी हेमराज सोनवानी ने खुद को तांत्रिक बताया। आरोप है कि हेमराज ने किशोरी को उसके मृत प्रेमी चिराग बंजारे की आत्मा का उसके शरीर में प्रवेश करने की बात कहकर झांसा दिया। उससे 5 हजार रुपए की भी मांग रखी। आरोपी हेमराज व चिराग के दोस्त होने के चलते किशोरी उसकी बातों में आ गई और अपनी मां का मंगलसूत्र उसे थमा दिया। इसके बाद आरोपी हेमराज ने किशोरी से दुष्कर्म किया। 

चौकी प्रभारी एनु देवांगन ने बताय कि करीब सालभर से क्षेत्र के ही चिराग बंजारे से किशोरी का प्रेम संबंध था। 11 सितंबर को उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरोपी हेमराज की चिराग से दोस्ती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कुछ दिन बाद किशोरी से फोन पर संपर्क किया और उसके शरीर में चिराग की आत्मा का प्रवेश होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि 5 हजार रुपए भी उसने खर्च किए और वह भी मांगे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER