IND vs SA / तीसरे दिन का खेल खत्म, IND को बॉलर्स से चमत्कार की उम्मीद

Zoom News : Jan 05, 2022, 09:44 PM
IND vs SA  | जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका ने 240 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर (46) और रैसी वान डेर डूसेन (11) नाबाद पर हैं। एडेन मार्करम 31 और कीगन पीटरसन 28 रन बनाकर आउट हुए। मैच में अभी दो दिन का खेल बचा हुआ और अफ्रीकी टीम को मैच जीतने के लिए 122 रन बनाने हैं। वहीं, टीम इंडिया को 8 विकेट की दरकार है।

अफ्रीका ने पहले दो विकेट 93 के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन टीम के कप्तान डीन एल्गर एक छोर संभालकर मैदान पर डटे रहे। एल्गर और डूसेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 25 रनों की साझेदारी हो चुकी हैं। एल्गर 121 गेंदें खएल चुके हैं। 

इससे पहले टीम इंडिया दूसरी पारी में 266 पर ऑलआउट हुई। अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 53 और हनुमा विहारी ने नाबाद 40 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को जेन्सन ने तीन-तीन विकेट लिए।

ठाकुर के जाल में फंसे मार्करम

टारगेट का पीछा करते हुए सा. अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए डीन एल्गर और एडेन मार्करम ने 60 गेंदों पर 47 रन जोड़े। ये साझेदारी शार्दूल ठाकुर ने मार्करम को आउट कर तोड़ी। मार्करम को शार्दूल ने अपने जाल फंसाकर आउट किया। दरअसल, 10वें ओवर में ठाकुर ने लगातार 4 बार मार्करम को बीट किया। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया ने मार्करम के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। कप्तान केएल राहुल ने भी रिव्यू न लेने का फैसला किया।

ओवर की अगली गेंद पर फिर LBW की अपील की गई। शार्दूल रिव्यू लेना चाहते थे, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने मना किया और अच्छा किया क्योंकि रीप्ले में गेंद बाहर जा रही थी। अगली गेंद पर ठाकुर ने अफ्रीकी ओपनर को गुड लेंथ गेंद से बीट किया। ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दूल की मेहनत रंग लाई और मार्करम LBW आउट हुए। शार्दूल ठाकुर की गेंद ऑफ स्टंप और गुड लेंथ पर पड़कर हल्की सी अंदर आई थी। मार्करम उसे फ्रंटफुट पर आकर सीधा खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद के कांटा बदलने से बीट हुए और बॉल पैड पर लगी। मार्करम LBW आउट करार दिए गए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER