मध्य प्रदेश / पति-बच्चे संग सो रही थी महिला, कमरे में घुसकर शख्स ने किया रेप

Zoom News : May 17, 2021, 05:34 PM
मध्य प्रदेश के रीवा से एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। उस वक्त महिला का पति और बच्चे बगल में सो रहे थे। दरअसल महिला आरोपी को पति समझने की भूल कर बैठी। लेकिन जब उसे मालूम चला कि वह कोई दूसरा शख्स है तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पति जाग गया। उसने आरोपी को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। 


चुपके से घुसा कमरे में 

मामला रीवा जिले के मऊगंज का है। बीती रात एक ही कमरे में महिला अपने दो बच्चों और पति के साथ सो रही थी। रात के अंधेरे में अनजान व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया। बताया गया कि उसने महिला के साथ रेप किया। पहले तो महिला ने समझा कि उसका पति है, लेकिन जब उसे अहसास हुआ कि वो कोई दूसरा व्यक्ति है तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की चीख सुनकर पति जाग गया। 


भाग निकला आरोपी

महिला के शोर मचाते ही आरोपी अलर्ट हो गया। महिला के पति द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का दिया और कमरे से भाग निकला। घटना के बाद महिला दहशत में आ गई। हालांकि पति ने उसका घर के बाहर तक पीछा भी किया, लेकिन रात के अंधेरे में आरोपी कहां गायब हो गया पता नहीं चल सका।


सुबह पहुंची थाने 

वहीं घटना के अगले दिन सुबह पीड़िता पति के साथ मामले की शिकायत लेकर मऊगंज थाने पहुंची, जहां उसने अपने साथ हुई पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। महिला ने बताया कि रात के समय कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, जिससे अनजान शख्स आसानी से कमरे में प्रवेश कर गया। 


महिला अधिकारी को दी जांच 

वहीं पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी मऊगंज विजय डाबर ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है। एएसपी विजय डाबर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की जाएगी। फिलहाल महिला की शिकायत के बाद उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER