Relationship / सेक्स के दौरान उत्तेजना बढ़ाने में हेल्पफुल होते हैं पुरुषों के ये हॉट स्पॉट्स

Zoom News : Apr 12, 2021, 06:02 PM
Delhi: स्त्रियों की तरह पुरुषों के शरीर में भी कुछ ऐसे सेंसिटिव बॉडी पार्ट्स होते हैं, जो पुरुषों के 'हॉट स्पॉट' माने जाते हैं। सेक्स के दौरान यदि पुरुषों के इन बॉडी पार्ट्स को उत्तेजित किया जाए, तो दोनों पार्टनर्स के लिए सेक्स का मजा ही कुछ और होगा, जो आप दोनों को मदहोश कर देनेवाली खुमारी में भिगो देगा। तो आइए जानें इन सेंसिटिव हॉट स्पॉट के बारे में।

लिंग के अग्रिम भाग को लिंग-मुंड कहते हैं। यह चमड़ी से ढंका होता है। इसमें शरीर के अनेक तंतु आकर मिलते हैं, जिससे यह काफी संवेदनशील होता है। सेक्स के समय पुरुषों को इसी भाग पर आनंद का अनुभव होता है।

पुरुषों के लिंग को 'पेनिस', 'शिश्न' के अलावा सेक्सुअल वर्ड में 'लव मसल' के नाम से भी जाना जाता है, जबकि इसमें कोई मसल नहीं होता और हैरानी की बात तो तब होती है जब सेक्स के दौरान उत्तेजना के पलों में लिंग (Penis) बिना किसी मजबूत आधार के तनकर खड़ा हो जाता है

पुरुष मूत्रमार्ग में खुलने वाली नलिकाओं के साथ दो छोटी ग्रंथियां होती हैं, जिन्हें काउपर कहा जाता है। इस ग्लैंड्स से यौन उत्तेजना के दौरान एक श्लेष्म पदार्थ (वीर्य) का स्राव होता है, जो पुरुषों को सेक्स पावर प्रदान करता है।

अंडकोष पुरुषों में थैलीनुमा संरचना होती है। ओवल शेप का अंडकोष पेल्विक के ठीक नीचे और दोनों पैरों के बीच में होता है। यह हिस्सा भी काफी सेंसिटिव होता है। पुरुषों के अंडकोष के अंदर टेस्टिस होते हैं, टेस्टिस का मुख्य कार्य शुक्राणु यानी स्पर्म का निर्माण करना है। पुरुषों के अंडकोष को सहलाने और उनपर किस करने से पुरुष क्षण भर में उत्तेजित हो जाते हैं। विशेषकर जहां जाकर दोनों जांघें मिलती और खत्म होती हैं यानी अंडकोष से बिलकुल पीछे और नीचे का भाग, वहां आप धीमे-धीमे सहलाएं और उनका मूड बनाएं।

होंठ के ऊपर जो छोटा-सा गड्ढा होता है, उसे फिल्टरम के नाम से जाना जाता है। पुरुषों का यह एरिया काफी सेंसिटिव होता है। इतना महत्वपूर्ण होते हुए भी सेक्स के दौरान शरीर के इस हिस्से पर खास ध्यान नहीं दिया जाता। किस की शुरुआत इस हिस्से पर हल्के से किस करने के साथ करें, फिर अपर लिप को किस करें। इसका नतीजा आपको तुरंत देखने को मिल जाएगा, जब आपके होंठ उनके होठों पर होंगे और आप उनकी बाहों की गिरफ्त में होगी। तो इस बेहतरीन एक्सपीरियंस को आजमाने के लिए तैयार हो जाएं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER