जयपुर / राजस्थान में बनेगी ये दो नई तहसील, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Zoom News : Nov 08, 2019, 11:45 AM
जयपुर। राजस्थान में अब दो और नई तहसील बनने वाली है। ये दोनों तहसील करौली और दौसा जिले में बनने वाली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली एवं दौसा जिले में दो नई तहसील सृजित करने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है।

इस प्रस्ताव के अनुसार करौली जिले की उप तहसील सूरौठ को क्रमोन्नत कर नई तहसील बनाया जाएगा वहीं दौसा जिले के राहूवास में नई तहसील सृजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक तथा बजट पर चर्चा के जवाब में इन तहसीलों के गठन की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से संबंधित क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER