बॉलीवुड डेस्क / कोरोना संक्रमित कनिका कपूर की आई तीसरी रिपोर्ट, हुआ ये खुलासा

AMAR UJALA : Mar 28, 2020, 12:12 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में चल रहा है। शुक्रवार को कनिका की तीसरी रिपोर्ट आई जिसके मुताबिक वो एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

अस्पताल की तरफ से कनिका का तीसरा सैंपल 27 मार्च को भेजा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट में पता चला कि अभी भी कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। कनिका की तरह ही लखनऊ केजीएमयू में भर्ती सभी सातों मरीजों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

कनिका लखनऊ की एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो जो लोग पार्टी में शामिल हुए थे उसमें से 66 से ज्यादा लोगों के सैंपिल लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया मुताबिक स्टेट सर्विलांस के जरिए 266 लोगों से संपर्क हुआ जिसमें 60 से ज्यादा लोगों के सैंपिल लिए गए थे। 

बता दें कि कनिका ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इस पोस्ट को उन्होंने 26 मार्च को अचानक डिलीट कर दिया था। कनिका ने ऐसा क्यों किया इस बात की कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER