मनोरंजन / शादीशुदा शख्स को डेट करती थी साउथ की ये सुपरहिट अभिनेत्री, शादी के लिए बदला धर्म लेकिन आज भी कुंवारी

AMAR UJALA : Nov 18, 2019, 12:01 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री नयनतारा 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 2003 में उन्होंने एक मलयालम फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल और तेलुगू में कई फिल्मों में रोल किया है। अपने आज तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। यहां तक कि नयनतारा की गिनती हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है। 

नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। नयनतारा का फिल्मीं सफर तो काफी अच्छा रहा लेकिन प्यार के मामले में वो चूक गईं। एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं।

दरअसल नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त वो शादी शुदा थे और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया।

जैसे ही दोनों के प्यार की खबर प्रभुदेवा की पत्नी को चली उनकी पत्नी लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं लता ने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। उस वक्त नयनतारा के खिलाफ काफी प्रोटेस्ट किया गया उनके पुतले भी फूंके गए।

लेकिन प्रभुदेवा अब भी नयनतारा से प्यार करते थे उन्होंने इस प्यार के लिए 16 साल की शादी तक तोड़ दी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया। प्रभुदेवा को पत्नी लता से हुए तलाक के लिए दस लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी।

लेकिन बाद में नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब प्रभुदेवा के प्यार में नयनतारा नयनतारा ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं, उनका जन्म कट्टर ईसाई परिवार में हुआ था लेकिन प्रभु देवा से शादी करने के लिए साल 2011 में उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। 35 की उम्र में नयनतारा आज भी कुंवारी हैं।

नयनतारा ने ‘श्रीराम राज्य’ में सीता का रोल किया था। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। नयनतारा ने चंद्रमुखी में रजनीकांत के साथ काम किया था। वह सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER