राजस्थान / उमंग, उल्लास व जोश के साथ हुआ तीन दिवसीय जालोर महोत्सव का समापन

Zoom News : Feb 18, 2020, 01:05 PM
जालोर: पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व जालोर विकास समिति जालोर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जालोर महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन मिस्टर जालोर व मिस जालोर प्रतियोगिता का आयोजन नटराज मंच पर हुआ। मिस्टर जालोर में विभिन्न वेशभूषा में जालोर के युवाओं ने मंच पर प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान रेबारी समाज की  वेशभूषा में आये बागरा निवासी रोनक शर्मा रहे। वही द्वितीय भावेश परिहार व तृतीय स्थान निर्मल ने प्राप्त किया। वही मिस जालोर प्रतियोगिता में करीब अठारह प्रतिभागियों ने भाग लिया। मिस जालोर में राजस्थानी सहित विभिन्न पारम्परिक वेशभूषा  में युवतियों ने मंच पर प्रदर्शन  किया। जिसमें प्रथम स्थान पर पदमावत फिल्म के अंतिम सीन को प्रदर्शित करने वाली घ्रुवी राठौड रही। वही द्वितीय स्थान जान्हवी व तृतीय स्थान सरजीत कोर मीणा ने प्राप्त किया। इस प्रकार मिस्टर जालोर  रौनक शर्मा व मिस जालोर घ्रुवी राठौड बनी।

वही बहुउद्दशीय हॉल में फैन्सी ड्रेस व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके बाद मोटिवेशनल सैमीनार में सत्यव्रत नेश्ठिक ने अपने उदबोधन से लोगो को लाभान्वित किया। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जालोर के बॉडी बिल्डरो ने शरीर शौश्ठ का प्रदर्शन किया। वही स्टेडियम मैदान मे खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सतोलीया जूनियर प्रतियोगिता प्रथम दबंग शहरी जालोर व द्वितीय ग्रेविटी वारियर्स जालोर रहा। सतोलिया सीनियर महिला वर्ग में प्रथम रेन बो ग्रुप व द्वितीय सावित्रीबाई फूले छात्रावास रही। वही बास्केटबॉल, बॉलीवाल, कब्बड्डी के भी रौचक मैच खेले गये। वही मनोरजंक खेलकूद प्रतियोगिता में  निम्बू दौड, चम्मच दौड व बोरी दौड का आयोजन रोचक रूप से हुआ। तथा विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  इंडियन आइडल स्वरूप खान ने रात्रि में रंगारंग प्रस्तुतियां दी ।

जालोर महोत्सव 2020 का समापन समारोह स्टेडियम ग्राउण्ड में हुआ। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कलैक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पर्यटन को बढावा देने के लिए ऐसे महोत्सव आवश्यक है। उन्होने कहा कि जालोर जिले को पर्यटन के नक्शे पर लाने का यह सराहनीय प्रयास है। इस महोत्सव के माध्यम से जिले के लोगो को आगे बढने का मौका मिलेगा। वही समारोह को उद्यमी मदन राज बोहरा ने कहा कि जालोर महोत्सव पूरे जिले के हर उपखण्ड पर एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिससे जिले को एक ओर नई पहचान मिली है। समारोह को पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, वन्नेसिंह गोहिल अन्य वक्ताओं ने उदबोधन दिया। जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ इस महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  उपखण्ड समन्वयक चम्पालाल जीनगर ने तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा बताई। वही समन्वयक हितेश प्रजापत ने इस महोत्सव में सहयोग करने सभी लोगो का आभार  व्यक्त किया। इस दौरान सीजेएम जालोर पवन कुमार काला, एसीजेएम द्वितीय रश्मि आर्य, एडीएम छगनलाल गोयल, सीईओ अशोक कुमार, एएसपी सत्येन्द्रपालसिंह, उद्यमी मदनराज बोहरा, ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालसिंह राठौड सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक शहरवासी मौजूद थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER