राशिफल 20 जनवरी / आज आपकी वाणी की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है, जुबान पर संयम रखकर ही कोई काम करें

NavBharat Times : Jan 20, 2020, 07:00 AM
मेष:

आज चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा है। वहीं सुबह के वक्‍त आज ध्रुव योग का आरंभ हो रहा है और अनुराधा नक्षत्र भी रात तक रहेगा। इन योग और नक्षत्र के बीच क्‍या कहता है आपका राशिफल, देखें सबसे पहले मेष राशि…

आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। मौसम की मार से आज आप परेशान हो सकते हैं। घर में परिवार के साथ अधिक समय बिताएं। इससे आपको सुकून का एहसास होगा। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आपका प्रयास आज रंग लाएगा। शुभ समाचार मिलेगा, नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। किसी काम के पूरे होने से मन में हर्ष रहेगा। किसी नई वस्‍तु की खरीद कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पड़ोसियों को भी शाम के वक्‍त चाय पर बुला सकते हैं। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

धन लाभ के योग हैं। मनोकामना की पूर्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। आज शुभ दिन है। मंगलमय यात्रा होगी। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आज आपको नौकरी से जुड़ा कोई अच्‍छा समाचार मिल सकता है। आज परिवार की कोई महिला आगे आकर आपकी मदद कर सकती है। भाग्‍य आज 97 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

भागीदारी में लाभ न के बराबर है। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे, शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। अपने मन की सुनकर ही कोई फैसला लें। वाणी की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है। अत: जुबान पर संयम रखकर ही कोई काम करें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

अशुभ समाचार मिलने से तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना हो सकती है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। मन आध्‍यात्‍म में लगेगा। किसी अपने को आपकी जरूरत पड़ सकती है। जिस प्रकार से भी हो सके आप उसकी मदद करें। इससे बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

यात्रा से लाभ होने की उम्‍मीद है। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्‍त होने का दिन है। आशानुकूल लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। किसी बात से मन में चिढ़ हो सकती है। लेकिन परेशान न हों, यह जीवन की एक अवस्‍था के अलावा कुछ भी नहीं होता। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

तुला:

रुका धन मिलेगा, प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। धन लाभ होगा। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। हालांकि धन के लेन-देन में थोड़ी सी सावधानी रखें। अपने परायों से व्‍यवहार कर सकते हैं। परेशान न हों। बेहतर होगा कि उनकी ओर ध्‍यान न देकर आप अपने काम पर फोकस करें। भाग्‍य आज 81 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। सफलता का नया मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। दोस्‍तों के साथ आपको मौज-मस्‍ती करने का अवसर मिल सकता है। आज शाम को कोई प्रिय व्‍यक्ति भी घर मिलने आ सकता है। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

धनु:

कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। वाणी में संयम रखें और संबंधियों के साथ मधुर व्‍यवहार बनाए रखें। भविष्‍य में किसी से भी मदद लेनी पड़ सकती है। आज किसी अनचाही यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

मकर:

यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। आज आपका अनुकूल दिन है। लाभ होगा यह निश्चित है। बस जरूरत है आपको जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में संयम रखने। छोटी-छोटी बातों को टाल देने में ही आपकी भलाई है। अन्‍यथा घर में तनाव हो सकता है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। जरूरत है कि आपको अपने अधिकारियों को अपने काम से प्रभावित करने की। आपके काम को पहचान मिलेगी और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। बेफिक्र होकर अपना काम करते रहें। नतीजे खुद ब खुद सामने आते रहेंगे। भाग्‍य आज 67 फीसदी साथ देगा।

मीन:

भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहारकुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें, उन्नति का अवसर मिलेगा। रुके कार्यों में फिर से नई तेजी आएगी। दोस्‍तों के साथ शाम का वक्‍त अच्‍छा बीतेगा। अच्‍छा खाने और अच्‍छा पहनने को मिलेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER