राशिफल 19 जनवरी / आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है, शाम के वक्‍त अतिथि आगमन की तैयारी रखें

NavBharat Times : Jan 19, 2020, 07:09 AM
मेष राशि

चंद्रमा का संचार आज शाम को तुला के बाद वृश्चिक राशि में होगा। वहीं रात्रि में विशाखा नक्षत्र के बाद अनुराधा नक्षत्र का आरंभ होगा। इन सब बदलावों का आपकी राशि पर क्‍या होगा असर। देखें सबसे पहले 

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है, तैयार रहें। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य व्‍यवहार करें तो लाभ होगा। किसी से बहस में न पड़ें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में भी निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। परिवार के साथ आपको आनंद का अनुभव होगा। शाम के वक्‍त अतिथि आगमन की तैयारी रखें। मेहमान के आने से घर में उल्‍लास का माहौल रहेगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। आज सुबह से ही आपके अन्दर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार होता रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति के योग हैं। आगे बढ़ते रहें। आज कोई नई डील साइन करने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरीपेशा को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन के कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा। दोस्‍तों के साथ हंसी और मस्‍ती-मजाक में समय व्‍यतीत करेंगे। ध्‍यान रहे कि धन की बचत करना भी जरूरी है। अवव्‍यय से बचें। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। गुस्‍से पर काबू रखकर अपनी बातों को दूसरों के सामने रखें। दुर्घटना की आशंका है। वाहन भी धीरे गति से चलाएं और हो सके तो आज यात्रा पर न ही जाएं। आज किसी को उधार न दें। वापस मिलना मुश्किल होगा। भाग्‍य आज 57 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज कुछ नया मोड़ आ सकता है जो कि आपके हित में होगा। नौकरी और व्‍यापार में आपको सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 77 फीसदी साथ देगा।

तुला:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ होगा। धन लाभ के योग हैं। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के परिणाम सामने आएंगे। आपको आज किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। दोस्‍तों और परिवार के लोगों से आपको मदद मिलेगी। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य कर सकते हैं, सफलता प्राप्‍त होगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। जरूरी वस्‍तुओं पर आपका खर्चा होगा और आपको इसकी खुशी होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रतिस्‍पर्द्धियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज आपका मन चलायमान रहेगा। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें, अनावश्यक खर्च से बचें। किसी के ऊपर आंखें बंद करके भरोसा न करें। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। परिवार में विवाद का वातावरण बना रह सकता है। क्रोध पर काबू रखें। भाग्‍य आज 53 फीसदी साथ देगा।

मकर:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। घर से लेकर कार्यालय तक, विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। सभी कामों में आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पराक्रम के बल पर आपके सभी काम बनेंगे। आपको समाज में मान-सम्‍मान प्राप्‍त होग। सहकर्मियों से भी सहयोग प्राप्‍त होगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। आज आपके लिए कर्मप्रधान दिन है। मेहनत के साथ जुटे रहने से सभी काम पूरे होंगे। हालांकि धन के लेन-देन में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें और मेहनत के साथ किए गए सभी काम आसानी से पूरे होंगे। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करेंगे उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा है। आज किसी अपने की मदद से आपका कोई काम बन सकता है। कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। छोटी, लेकिन लाभदायक यात्रा भी करनी पड़ेगी। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER