राशिफल / आज का राशिफल

Dainik Bhaskar : Aug 03, 2019, 10:08 AM
मेष.

पॉजिटिव - आप अपनी संचार कुशलता, बुद्धिमता और विवेक से समाज में एक नया स्थान हासिल करेंगे। प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। गणेश जी कहते है कि अहंकार की भावना से बचना होगा। आपके लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन निवेश के योग भी बन रहे हैं, सूझ-बूझ से लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा। 

नेगेटिव - गणेश जी संकेत कर रहे हैं कि आलस्य को त्यागकर पुरुषार्थ के लिए आगे बढ़ें, क्योंकि भाग्य का साथ आपको इस समय नहीं मिलने वाला। धार्मिक आस्था भी डगमगा सकती है। हो सकता है भगवान पर से भी विश्वास उठने लगे। नास्तिकता की ओर आपका रूझान बढ़ सकता है।

लव - भाई बहनों से भी आपको कुछ न कुछ नुकसान पहुंच सकता है। रोमांटिक लाइफ भी उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर नहीं रहेंगे। 

व्यवसाय - हो सकता है शिक्षा, संतान व दोस्तों से भी आपको कोई सहयोग न मिले। बल्कि यही आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। धन हानि के योग भी आपके लिए इस समय बन रहे हैं। सचेत रहें, विशेषकर किसी परियोजना में निवेश करने से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर लें। उसके बाद ही कोई निर्णय लें।

स्वास्थ्य - आपकी जीवनशैली कुछ इस तरह की हो सकती है कि आप खान-पान व विश्राम का बराबर ध्यान न रख पाएं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो चार हों। खर्च बढ़ने के साथ-साथ फाइनेंशियली कोई लॉस भी उठाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृष.

पॉजिटिव - हो सकता है धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कम ही रहे। गणेश जी मानते हैं कि इस समय आपके लिए हालातों में पहले से कुछ सुधार तो होगा, लेकिन वह आपकी अपक्षेओं के अनुसार हो ऐसा नहीं कहा जा सकता।

नेगेटिव - अनावश्यक वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचें। जो जातक किसी नई परियोजना में निवेश के इच्छुक हैं उनके लिए गणेश जी सलाह देते हैं कि आपको फिलहाल किसी तरह की जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए, बल्कि सही समय व सही अवसर का इंतजार करना चाहिए।

लव - अापका प्यार उफान पर होगा। हो सकता है प्रेमी पात्र के अलावा दुनिया में आपको कुछ और न दिखे। प्रेमी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

व्यवसाय - आपको गणेश जी सलाह देते हैं कि इस साल धन खर्च करने के मामले में, निवेश के मामले में विवेकपूर्ण निर्णय लें तो सब कुछ अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। खासकर पेट की बीमारी घेर सकती है। हो सकता है कि पेट में पानी भी न टिक पाए। यह समस्या का आपको स्थाई हल ढूंढना पडेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन.

पॉजिटिव - पैतृक संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो विलंब हो रहा था वह समाप्त होगा। अन्य बाधाएं भी दूर होंगी। इस समय भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि के आसार हैं। यात्राओं में लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आप लाभ प्राप्ति के नए स्त्रोत भी तलाश सकते हैं।

नेगेटिव - भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन उसके लिए आपको कठोर परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। फाइनेंशियली आपको अनावश्यक रूप से धन खर्च करने से बचने की आवश्यकता है।

लव - रोमांटिक लाइफ में भी यह समय काफी उठापटक लेकर आ सकता है। कभी आप प्रेमी की न माने तो कभी आपकी प्रेमी न माने। आपको ऐसा भी लग सकता है कि प्यार एक प्रपंच के अलावा कुछ नही।

व्यवसाय - सफलता आपको मिल सकती है, लेकिन उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। कठिन मेहनत से ही कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। त्वचा संबंधी समस्याएं को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। आप कुछ सौंदर्य उपचार ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क.

पॉजिटिव - जो जातक विदेश जाने के इच्छुक हैं और लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत हैं उनके लिए भी विदेश जाने के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ जातक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी निकल सकते हैं।

नेगेटिव - खर्चों में बढ़ोतरी महसूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए हर क्षेत्र में संभलकर व एक संतुलन बनाकर चलने का रहेगा। गणेश जी कहते हैं कि घर को दफ्तर और दफ्तर को घर बिल्कुल न लेकर जाए। पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में एक संतुलन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होगा।

लव - रोमांटिक लाइफ भी कुछ खास नहीं कही जा सकती। कुल मिलाकर यह दौर आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का दौर कहा जा सकता है।

व्यवसाय - यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए जो किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने का विचार बना रहे हैं। अपने लक्ष्यों को साधने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी।

स्वास्थ्य - परेशानियां तो आपकी लाइफ में इस समय भी रहेगी, लेकिन उनमें कमी अवश्य आएगी। अतीत में किए किसी निवेश से आपके लिए धन लाभ के संकेत कर रहे हैं। जमा पूंजी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह.

पॉजिटिव - इस समय अपने दोस्तों के लिए समय अवश्य निकालें, आपकी सलाह उनके काम आ सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहने के आसार हैं।

नेगेटिव - इस समय अपने प्रतिद्वंदियों, अपने शत्रुओं से जरा सचेत रहें। वो आप पर हावी रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्रा के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। नौकरी या व्यवसाय में किसी बड़े बदलाव की कामना रखते हैं तो फिलहाल थोड़ा उसके लिए इंतजार करना बेहतर है।

लव - आप स्वयं को इस समय किस्मत का धनी समझ सकते हैं। क्योंकी प्रेम के मामले में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आप की गलतिया भी पार्टनर उदार दिल से माफ करेंगे।

व्यवसाय - इस समय अच्छी बात यह भी है कि परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा विशेषकर भाई बहनों से अपेक्षित मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। धन लाभ के नए अवसर भी गुरु आपके लिए सृजित करेंगे।

स्वास्थ्य - सेहत सामान्य बनी रहने की उम्मीद लगा सकते हैं। भविष्य को लेकर चिंतित रहने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं। चिंतामुक्त हो जाना ही आपके स्वास्थ्य की सबसे अच्छी दवा है। 

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या.

पॉजिटिव - धन लाभ के संकेत आपके लिए बन रहे हैं। हालांकि इसके लिए आपको विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। घर का वातावरण भी शांति व सौहार्द्र से भरा रहेगा। शत्रुओं पर आप इस समय हावी रह सकते हैं।

नेगेटिव - यात्रा के योग तो आपके लिए बन रहे हैं, लेकिन संभव है कि इन यात्राओं में आपको परेशानियों का सामना करना पड़े क्योंकि आपके लिए वाहन सुख में कमी के योग भी इस समय बन रहे हैं।

लव - रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। मजाक मस्ती का दौर आपके लिए यादगार रहनेवाला है। 

व्यवसाय - करियर के पहले पायदान पर खड़े जातकों के लिए सलाह है कि यदि हाल ही में किसी साक्षात्कार में हिस्सा ले रहे हैं तो अपनी पूरी तैयारी के साथ जाएं। आपको कड़ी चुनौतियां मिल सकती हैं। वहीं भाग्य के भरोसे न बैठें स्वयं पर विश्वास करें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है। आपके लिए यात्रा के योग इस समय बन रहे हैं, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए यात्रा का शुभ समय नहीं है।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

तुला.

पॉजिटिव - आपके लिए अनुकूल समय हैं। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए सौभाग्यशाली समय रह सकता है। प्रोफेशनल कोर्स करने के इच्छुक जातकों को मनपसंद संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। छात्रवृति की अपेक्षा रखने वाले जातकों को भी शुभ समाचार मिल सकता है।

नेगेटिव -  किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं। क्रोध व आवेश में लिए गए फैसले हमेशा निराशाजनक परिणाम लेकर आते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी इस वर्ष आपकी चिंताएं बनी रह सकती हैं।

लव - जो अविवाहित जातक इस वर्ष विवाह की कामना रखते हैं, या फिर अपनी लाइफ में किसी खास के आने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह समय शुभ रहेगा।

व्यवसाय - धन के मामले में देखा जाए तो यह समय आपके लिए लाभदायक रह सकता है। लाभ पाने के नए मार्ग आप तलाश सकते हैं। हालांकि भाग्य का साथ आपको आंशिक मिलेगा। इस समय आप स्वयं ही अपनी मदद करेंगे।

स्वास्थ्य - बच्चों के स्वास्थ्य के मामले में भी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, सतर्क रहें विशेषकर तब, जब गाड़ी खुद चला रहे हों।

भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक.

पॉजिटिव - काम की शुरुआत, स्वयं का बिजनेस करने के लिए, नौकरी के लिए यह समय शुभ कहा जा सकता है। कामकाज के लिए होने वाली यात्राओं में सफलता मिल सकती है।

नेगेटिव - गणेश जी कहते हैं कि आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। संभलकर रहें। कामकाज से भी आपका मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से भी निराशा हाथ लग सकती हैं।

लव - रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी, पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे व एक दूसरे के साथ व्यतीत करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, लेकिन विवाहित जातकों को थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। 

व्यवसाय - हो सकता है इस समय आपका माइंड शांत न रहे। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की जरुरत होगी। संपत्ती संबंधी लेन-देन के मामलों में आपको घाटा हो सकता है। हाथ आई कोई प्रॉपर्टी भी गंवानी पड़ सकती है। सतर्क रहें।

स्वास्थ्य - बदलते नजरीए के चलते स्वास्थ्य का लाभ आपको मिलेगा। एलोपैथी से थोड़ी नजर हटाकर हठीले दर्दो में आयुर्वेद की शरण जाएंगे तो बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

धनु.

पॉजिटिव - आपके लिए अपने परिजनों की सलाह से सफलता मिलने के योग बना रहा है। अपने बच्चों के सुझाव भी नज़रदांज न करें। लाभकारी हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों के आयोजन की उम्मीद भी इस समय की जा सकती है।

नेगेटिव - आपको लाभ तो मिलेंगें, लेकिन उसके लिए आपको बहुत ज्यादा एफर्ट लगाने की जरुरत पड़ेगी। आपके लिए आर्थिक हालातों में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा।

लव - जैसे समय आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आपकी लाइफ में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

व्यवसाय - गणेश जी आपको सलाह देना चाहते हैं कि जब आपका समय अच्छा नहीं चल रहा हो तो उस समय धैर्य से काम लेना चाहिए। कुछ प्रमुख परिवर्तन व्यवसाय को कुछ हद तक प्रभावित करने वाले हैं।

स्वास्थ्य - हेल्थ प्रोबलम आपके लिए आफत बन सकती हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर यह समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

मकर.

पॉजिटिव - सामाजिक तौर पर भी आपकी सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। आय के भी नए साधन आप तलाश सकते हैं। कार्योन्नति की उम्मीद भी इस समय आप रख सकते हैं। आपके लिए चीज़ें सामान्य होने लगेंगी।

नेगेटिव - इस समय आप किसी के झांसे में आ सकते हैं। किसी की गलत सलाह से आप अपना फ्यूचर खराब कर सकते हैं स्वयं पर भरोसा रखें व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। काफी सोच विचार करने के पश्चात ही कोई निर्णय लें।

लव - रोमांटिक लाइफ में भी यह समय परेशानियां लाने के संकेत कर रहा है। भाई बहनों से भी आपके रिश्ते हो सकता है बिगड़ जाएंगें।

व्यवसाय - दुनिया की सैर करना चाहते हैं, विदेश में कामकाज को बढ़ाना चाहते हैं, विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनके लिए यह समय काफी कमाल कहा जा सकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ.

पॉजिटिव - आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। इस समय आपका पलड़ा अपने प्रतिदंवदियों पर हावि रहने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में भी आप रूचि ले सकते हैं।

नेगेटिव - यह समय आपके लिए आपकी अपेक्षानुसार न हो फिर भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है जो आपको मिला है जो आपने हासिल किया है उस पर नज़र डालेंगें तो आपको निराश होने की कोई वज़ह भी नहीं मिलेगी।

लव - परिजनों से संबंधों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं विशेषकर भाई बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

व्यवसाय - कार्यस्थल पर सावधान रहें। कुछ सहकर्मी आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसायी जातकों को भी कंपीटिटर्स से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य - आपको पेट या जोड़ों के दर्द से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंता हो सकती है। किसी तरह की चो़ट से बचने के लिए अापको आग या बिजली से सावधान रहना की जरुरत है।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

मीन. 

पॉजिटिव - आपके पराक्रम को, आपकी हिम्मत को, आपकी ऊर्जा को काफी अच्छा रखेंगें। खासकर व्यवसायी जातक अपने प्रतिद्वंदियों को मात दे सकते हैं। किसी पुराने रिसोर्सिज़ से अचानक धन लाभ होने के संकेत भी मिल रहे हैं।

नेगेटिव - नौकरीशुदा जातकों को अपने टारगेट पूरे करने के लिए थोड़ ज्यादा एफर्ट करने पड़ेंगें। काम का प्रेशर इस समय काफी रहने वाला है। खर्च बढ़ने के आसार भी आपके लिए बन रहे हैं। गणेश जी आपको सलाह देते हैं कि इस समय कर्ज़ लेने से जितना हो सके बचने का प्रयास करें।

लव - सोशल लाइफ भी काफी एक्टिव रहने वाली है। सामाजिक समारोहों में शामिल होना पड़ सकता है। हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। 

व्यवसाय - प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही शानदार रहने वाली है। नौकरीशुदा जातक अपने कद, पद व वेतन में वृद्धि की उम्मीद इस समय कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी आपकी बेहतर हो सकती है।

स्वास्थ्य - माता के सुख का अभाव भी आपको हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें विशेषकर लीवर संबंधी परेशानी महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER