उत्तर प्रदेश / ट्रांसजेंडर सोनम को योगी सरकार में मिला राज्यमंत्री का दर्जा

Zoom News : Nov 17, 2021, 09:26 PM
उत्तर प्रदेश | विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में दिनपर दिन कई बदलाव होते दिख रहे हैं। बुधवार को यूपी में ट्रांसजेंडर की नेता सोनूम को यूपी ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष चुना गया है। साथ ही सोनूम को यूपी में राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद सोनूम ने भाजपा को फिर से सत्ता में लौटने का दावा किया है। ट्रांसजेंडर नेता सोनम ने दावा किया है कि एक बार फिर यूपी की सत्ता में भाजपा वापसी करेगी। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने बातचीत के दौरान अखिलेश यादव को श्राप तक दे डाला। सोनम ने कहा, अखिलेश को उनका श्राप है और वो अपने जीवन में कभी भी सत्ता में नहीं आएंगे।

सोनम ने अखिलेश-शिवपाल की फूट को बताया था घातक

ट्रांसजेंडर की नेता सोनम ने कुछ महीने पहले भी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा था। सोनम ने अखिलेश और शिवपाल की फूट को घातक बताया था।  2020 में सुलतानपुर पहुंची ट्रांसजेंडर नेता सोनम ने कहा था, समाजवादी पार्टी में आपसी फूट की वजह से कमजोरी देखी जा रही है। उन्होंने हिदायत दी थी कि दोनों नेता अगर 2022 में मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो मुश्किल आसान हो सकती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER