देश / स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत पर चमका तिरंगा, PM मोदी बोले- Covid-19 पर होगी मानवता की...

News18 : Apr 18, 2020, 12:52 PM
नई दिल्ली। देश भर में फैले कोरोना वायरस के बीच विभिन्न विभाग और मंत्रालय अपने स्तर पर हरसंभव जनता की मदद में लगे हुए हैं। कहीं मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रालय की सेवा से जुड़े लोगों से कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं तो कहीं मंत्रालय अपने फैसलों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मंत्रियों और मंत्रालयों द्वारा ट्विटर पर दी गई जानकारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने स्विटजरलैंड में भारत के दूतावास द्वारा आल्प्स पर्वत पर तिरंगा चमकने के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- 'दुनिया COVID-19 से एक साथ लड़ रही है। Covid-19 पर मानवता की जीत होगी।'

प्रधानमंत्री ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि 'भारतीय रेलवे टीम पर गर्व है। वे इस महत्वपूर्ण समय में हमारे नागरिकों की लगातार मदद कर रहे हैं।'

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा कोरोना वायरस के चलते देश भर में जरूरी सामानों से की सप्लाई के लिए उड़ान योजना की जनाकारी देने वाले ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी। पीएम ने कहा, 'जिन लोगों को इसकी आवश्यकता है उन्हें हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER