दुनिया / अमेरिका ने की बड़ी कार्यवाही, 5 बड़ी चीनी कंपनियों पर लगाया बैन

Zoom News : Oct 09, 2020, 08:58 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका चीन के बीच तनाव जारी है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump Administration) ने चीन पर एक बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने चीनी कंपनियों के खिलाफ नया आयात प्रतिबंध (New Import Restrictions) लगाया है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि चीन के पश्चिम शिनजियांग क्षेत्र (Xinjiang Region) में जिन प्रोडक्ट्स का उत्पादन होता है वहां के कैंपों में लोगों से गुलाम (Slave Labour) या यूं कहें कि जबरन बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराया जाता है। 

चीन ने किया लोगों के मानवधिकारों का हनन

अमेरिका ने चीन के पश्चिमी शिनजियांग (Xinjiang) प्रांत के जिस सामान को प्रतिबंधित किया है कि उसमें संदिग्ध सामूहिक जेल शिविरों के उत्पाद भी शामिल हैं। हाल के दिनों में अमेरिका ने चीन के खिलाफ तमाम कड़े कदम उठाए हैं। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ड्रैगन के खिलाफ एक नया US ट्रेड एक्शन लिया है। अमेरिका ने शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों के हनन (Human Rights Abuses) के आरोपों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की है। नए एक्शन में अमेरिका ने चीनी अधिकारियों और व्यवसायों को टारगेट किया है। 

चीन की इन कंपनियों पर लगा प्रतिबंध

बता दें कि चीन के शिनजियांग (Xinjiang) में पांच कंपनियां और पूर्वी अनहुई प्रांत में एक है। इन कंपनियों में परिधान, कपास यानी सूती, कंप्यूटर पार्ट्स और बाल के प्रोडक्ट्स (Hair Procudts) का निर्माण होता है। इस तरह के माल को अमेरिका ने ब्लॉक कर दिया है। यही वो कंपनियां हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (USCBP) के नए प्रतिबंध के दायरे में आती हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER