USA / निशाने पर ट्रंप टावर, एक हफ्ते में तीसरी बार लिखा- इन्हें कालों के जिंदगी की परवाह नहीं

News18 : Jul 19, 2020, 10:07 AM
न्यूयॉर्क। जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से उठ खड़े अश्वेतों के समर्थन में उठ खड़ा हुआ 'ब्लैक्स लाइव्स मैटर' (Black Lives Matter) आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में स्थित ट्रंप टावर (Trum Tower) इसका नया ठिकाना बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों द्वारा एक हफ्ते के भीतर ट्रंप टावर में तोड़फोड़ की तीन घटनाएं घट चुकी हैं। ताजी घटना में दो महिलाओं को शनिवार के तीन बजे दोपहर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं ट्रंप टावर के बाहर मैनहैट्टन के चिक फ्फिथ ऐवन्यू की दीवार पर काला रंग उड़ेल रही थीं।


यहां पुलिस अधिकारी को आई चोटें, हालत स्थिर

इस घटना के एक वीडियो क्लिप में यह दिख रहा है कि एक महिला को चारों ओर से पुलिस अधिकारियों से घेर रखा है और वह चीखते हुए दीवार पर चटकीले पीले रंग से लिख रही है- इन्हें काले लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं हैं। वह यह भी कह रही थी-पुलिस वापस जाओ। पुलिस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी रंग पर फिसलकर जमीन पर गिर गया। पुलिस अधिकारी को सिर और बांह में चोटें भी आई हैं। उसका इलाज बेलैव्यू हॉस्पिटल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उस महिला का नाम और उसपर लगाए गए आरोपों की सूचना तत्काल हमें नहीं मिल पाई है। न्यूयॉर्क के सबसे बड़े पुलिस यूनियन द पुलिस बैनोवेलंट एसोसिएशन ने ट्वीट कर कहा है कि शुक्र है कि हमारा भाई ठीक है लेकिन इस वाहियात बातों पर रोक लगनी चाहिए। हमारा शहर संकट में हैं। शहर की गलियों और सड़कों को रंगने से किसी को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को आयोजित हुए प्रदर्शन के 24 घंटे के भीतर तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को भी चार बजे शाम में नीले रंग से दीवार रंगी गई थी। ब्रुकलिन में शूटिंग में एक साल के बच्चे की मौत के बाद एक महिला ने दीवारे रंग डाली। पुलिस वाले ने बताया कि एक वीडियो में हमें प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति 'आल लाइव्स मैटर' लिखा हुआ शर्ट पहने दिखा जो हमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक जान पड़ा। एक 64 साल की महिला को गैरकानूनी तरीके से दीवारों पर चीजें लिखने के लिए क्रिमिनल कोर्ट की ओर समन भेजा गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER