सारी हदे हुई पार / दो बहने 15 लोग, 6 दिन तक सबने किया रेप, ओर फिर दोनो की खिचीं आपत्तिजनक तस्वीरें.. बनाया वीडियो

Zoom News : Oct 25, 2020, 03:27 PM
पाकिस्तान की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटियों के साथ छह दिनों तक बलात्कार किया गया। पीड़ित लड़कियों की उम्र 15 साल और 17 साल बताई गई है। लड़कियों को एक साथ 11 लोगों ने अगवा कर लिया था। लड़की को फैसलाबाद के आसपास के इलाके में रखा गया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

15 लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि छह दिनों में लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। पीड़ित लड़कियों की मां का कहना है कि उनकी बेटियों का अपहरण 11 सितंबर को किया गया था। मां ने बताया कि आरोपी बेटियों को नशे में रखते थे।

आरोपियों ने कथित रूप से पीड़ित लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। प्राथमिकी के अनुसार, 15 वर्षीय लड़की को फैसलाबाद के जंग बाजार में घटना के बाद छोड़ा गया था, जबकि उसकी बहन को गुजरांवाला में छोड़ा गया था।

पीड़ित लड़कियों की मां ने बताया कि गरीबी के कारण वे कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकती हैं, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वे घर छोड़ कर कहीं और रहने चली जाएंगी। मां ने कहा कि घटना के बाद भी आरोपी ने लड़कियों का पीछा किया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER