क्राइम / ऊना: 15 साल की किशोरी के साथ 21 साल के युवक ने दुष्कर्म, गिरफ्तार

News18 : Jul 04, 2020, 10:38 AM
ऊना। 15 साल की किशोरी (Minor Girl) के साथ 21 साल के युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है।

जानकारी के अनुसार, महिला थाना ऊना के तहत एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग संग दुराचार हुआ है। मामले की शिकायत परिजनों ने महिला पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 21 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।


शादी का झांसा देकर करता था कॉल

मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में प्रवासी परिवार पिछले काफी समय से रह रहा है। शिकायत देते हुए किशोरी के परिजनों ने बताया कि ऊना शहर में रहने वाला प्रवासी युवक मेरी बेटी से शादी करने को लेकर कॉल करता रहता था। बुधवार सुबह बेटी सुबह खड्ड की ओर गई थी, तो आरोपी युवक बेटी को अपने किराए के मकान में ले गया, जहां दिनभर रखा।

बेटी के साथ गलत काम किया

इस दौरान युवक ने बेटी के साथ गलत काम किया। मामले की जानकारी बेटी ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER