विशेष / अनोखी प्रतियोगिता: 300 महिलाओं ने दुल्हन की ड्रेस पहनकर लगाई दौड़, जीतने वाली को मिला लाखों का वेडिंग पैकेज

AMAR UJALA : Nov 26, 2019, 01:19 PM
थाईलैंड | दुनिया में तरह-तरह की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, जिसमें कुछ अनोखी तो कुछ हैरतअंगेज होती हैं। ऐसी ही एक अनोखी प्रतियोगिता थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी रविवार को हुई, जिसमें एक साथ 300 महिलाओं ने दुल्हन की ड्रेस पहनकर सड़क पर दौड़ लगाई। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली महिला को करीब 71 लाख रुपये का वेडिंग पैकेज दिया गया। 

इस अनोखी रेस का आयोजन बैंकॉक में हर साल किया जाता है और लाखों रुपये का वेडिंग पैकेज देकर महिलाओं की शादी को यादगार बनाया जाता है। 

इस प्रतियोगिता की खास बात ये है कि रेस में दुल्हनों के साथ दूल्हे भी दौड़ लगाते हैं। पिछले साल भी नवंबर के महीने में ही रेस का आयोजन किया गया था, जिसमें 100 दुल्हनों ने हिस्सा लिया था और जीतने वाली दुल्हन को करीब 43 लाख रुपये का वेडिंग पैकेज दिया गया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER