विशेष / अनोखी बात: 10 सालों से भीख मांग रही महिला के अकाउंट में मिले करोडो रुपए

punjab kesari : Oct 07, 2019, 11:36 AM
लेबनान | दुनिया में कई ऐसे देश है जहां पर भीख मांगना अपराध होता है। इन सबके बाद भी भिखारियों की तादाद दुनियाभर में बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों महिला भिखारी की खबर सुर्खियां बटोर रही है। 

बता दें कि बैंक वाले भी इस महिला भिखारी के अकाउंट में इतने पैसे देखकर चौंक गए। उन्हें समझ में नहीं आया कि आखिर भिख मांगने वाली महिला के बैंक में इतने पैसे कहां से आ सकते हैं। 

इस महिला का नाम वाफा मोहम्मद अवद है और यह लेबनान में रहती हैं। लगभग 6.97 करोड़ रुपए इस महिला के बैंक अकाउंट में हैं। महिला के बैंक में इन करोड़ों रुपयों के बारे में उस समय पता चला था जब वह एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए आईं थी।

खबरों की मानें तो बैंक को जब महिला ने पैसे ट्रांसफर का आवदेन दिया तो अकाउंट में इतने पैसे देखकर कर्मचारी ही हैरान रह गए। दरअसल आवेदन में जो राशि महिला ने भरी हुई थी वह अकाउंट की राशि से मेल नहीं कर रही थी। 

सोशल मीडिया पर जमकर दो चेक महिला के वायरल हो रहे हैं। इन दोनों चेक पर तारीक 30 सितंबर, 2019 की लिखी हुई है। सीदोन में महिला रहती है और वहीं के एक फेमस अस्पताल के सामने महिला पूरा दिन भीख मांगती है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, उस अस्पताल की एक नर्स ने कहा कि अस्पताल के गेट के पास महिला बैठकर पूरा दिन भीख मांगती है। यहां पर पिछले 10 सालों से महिला भीख मांग रही है। महिला को आसपास के लोग भिखारी के रुप में ही जानते हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER