लखनऊ / उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों पर इस्तीफे के बाद रिक्तियों के चलते उप चुनाव

Zoom News : Aug 29, 2019, 03:22 PM

निर्वाचन आयोग ने उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों पर इस्तीफे के बाद रिक्तियों के चलते उप चुनाव की घोषणा की है। खबर में पढ़ें राज्यसभा उप चुनाव से जुड़ी प्र​मुख तिथियां 

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए दो सीटें खाली हुई हैंजिनके कारण निम्‍नलिखित हैं:-

क्रम संख्या

सदस्य का नाम

कारण

रिक्तता की तारीख

कार्यकाल की अवधि

1.

श्री सुरेंद्र सिंह नागर

त्यागपत्र

02.08.2019

04.07.2022

2.

श्री संजय सेठ

त्यागपत्र

05.08.2019

04.07.2022

 निर्वाचन आयोग ने राज्‍यसभा के लिए उत्तर प्रदेश से उपरोक्‍त रिक्तियों को भरने के लिए निम्‍नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव कराने का फैसला किया है।

क्रम संख्या.

कार्यक्रम

तिथि एवं दिन

1.

अधिसूचना जारी होगी

05 सितंबर, 2019 (बृहस्पतिवार)

2.

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि

12 सितंबर, 2019 ( बृहस्पतिवार)

3.

नामांकन पत्रों की जांच

13 सितंबर, 2019 (शुक्रवार)

4.

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि

16 सितंबर, 2019 (सोमवार)

5.

मतदान की तिथि

23 सितंबर, 2019 (सोमवार)

6.

मतदान का समय

9:00 बजे से 4:00 बजे तक

7.

मतगणना

23 सिंतबर, 2019 (सोमवार) at 5.00 बजे

8.

वह तिथिजिससे पहले निर्वाचन संपन्न करवा लिया जाएगा

25 सितंबर, 2019 (बुधवार)

 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER