कोरोना अलर्ट / अमेरिका ने दिया 2 लाख करोड़ ड़ॉलर का राहत पैकेज, शेयर बाजारों में लौटी तेजी

News18 : Mar 25, 2020, 12:06 PM
मुंबई। कोरोना के संकट से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अमेरिका ने 2 लाख करोड़ डॉलर (करीब 150 लाख करोड़ रुपये) के राहत पैकेज का ऐलान किया है। CNBC के मुताबिक, अमेरिकी संसद ने इसे पास कर दिया है। इस खबर के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में रौनक लौट आई है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में भी आया बड़ा उछाल-कोरोना वायरस से तबाह अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मदद करने के लिए एक बड़े राहत पैकेज पर अमेरिकी कांग्रेस में बनी की खबरों के चलते एशियाई बाजारों में बुधवार को तेल की कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2।9 फीसदी बढ़कर लगभग 28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 3।5 फीसदी बढ़कर करीब 25 डॉलर प्रति बैरल हो गया। दोनों कॉन्ट्रेक्ट हाल के हफ्तों के दौरान लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के चलते बुरी तरह गिरे। इसके अलावा शीर्ष तेल उत्पादकों सऊदी अरब और रूस के बीच कीमत युद्ध के चलते भी कीमतों में गिरावट हुई।

अमेरिकी शेयर बाजार में आई 87 साल की सबसे बड़ी तेजी- राहत पैकेज की उम्मीद में अमेरिकी शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स डाओ जोंस 11।4 फीसदी उछला। यह 1933 के बाद से एक दिन में हुई सबसे बड़ी तेजी है

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER