मनोरंजन / वेटरन एक्ट्रेस विद्या सिन्हा अस्पताल में भर्ती, नाजुक हालत के चलते वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया

Dainik Bhaskar : Aug 10, 2019, 05:46 PM
बॉलीवुड डेस्क. वेटरन एक्ट्रेस विद्या सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिन पहले एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उनकी हलात में सुधार नहीं है इसलिए उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। 

फेंफड़ों और दिल संबंधी है बीमारी

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, विद्या 72 साल की हैं। उन्हें फेंफड़ों और हृदय संबंधी बीमारी है। कुछ साल पहले उन्हें फेंफड़ों की गंभीर समस्या से गुजरना पड़ा था। तभी से वो इस बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन अब उन्हें हृदय संबंधी बीमारी का पता चला है। विद्या ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो, मीरा, सबूत, स्वयंवर, लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज में भी काम किया है। काव्यांजलि, कबूल है, इश्क का रंग सफेद, चंद्र नंदनी और कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे शोज में देखा गया है। 

2009 में दूसरे पति के खिलाफ की थी एफआईआर

विद्या अपनी रील के अलावा रियल लाइफ के लिए भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने 2009 में अपने दूसरे पति नेताजी भीम राव सालूंखे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। विद्या ने पति के खिलाफ केस किया था जो वो जीत गईं थीं। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER