सूरत / दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Dainik Bhaskar : Nov 01, 2019, 03:26 PM
सूरत | संघ प्रदेश दमण-दीव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल टंडेल (66) का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई है। टंडेल ने अभी तक किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई है लेकिन, भाजपा में हड़कंप जरूर मच गया है। 36 सेकंड के इस वीडियो में वो एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। 

दो साल पुराना है वीडियो

वीडियो लगभग दो साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है। चर्चा है कि सूरत के कांग्रेसी नेता दिनेश काछड़िया को जिस गैंग ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था इसके पीछे भी वही लोग हो सकते हैं। यही नहीं ब्लैकमेलरों द्वारा टंडेल से पैसे भी ऐंठ लेने की चर्चा थी। लेकिन जब सूरत में दिनेश काछड़िया की शिकायत के बाद आरोपी पकड़े गए तो यह वीडियो भी वायरल हो गया। इस मामले में टंडेल ने भास्कर से कहा कि मैं इसकी जांच करवा रहा हूं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किसी के खिलाफ शिकायत करने वाले हैं या नहीं। -

दो बार सांसद

उल्लेखनीय कि गोपाल टंडेल दो बार दमण-दीव से सांसद भी रह चुके हैं। एक बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतने में सफल रहे थे। टंडेल दूसरी बार भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में बताए जा रहे थे।

बडे़ होटल-शराब व्यापारी हैं गोपाल टंडेल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल दमण के बड़े होटल और शराब कारोबारी हैं। देवका रोड पर सी-दाडे-दमण और सी-व्यूव नाम से दो होटल चलते हैं। इसके अलावा एक और बड़ा होटल बनवा रहे हैं। इसके अलावा एक और होटल निर्माणाधीन भी है। गोपाल टंडेल सिल्वर स्टार डिस्टलरी के नाम से शराब की एक फैक्ट्री भी चलाते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER