स्पोर्ट्स / विनेश फोगाट ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीतकर हासिल किया मुकाम

Live Hindustan : Sep 18, 2019, 04:23 PM
World Wrestling Championship 2019, Vinesh Phogat, भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 2020 टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा लिया है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट को हराने के साथ ही विनेश ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लिया।

विश्व चैम्पियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट सारा पर 8-2 की शानदार जीत से 25 साल की पहलवान ने टोक्यो खेलों में अपना स्थान पक्का किया। विनेश अब बुधवार को ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में जर्मनी की मारिया प्रेवोलाराकी से भिड़ेंगी। इससे पहले उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी जिससे वो ओलंपिक कोटे और कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।

योगेश्वर दत्त ने भी विनेश फोगाट को बधाई दी है इसके अलावा खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी उन्हें बधाई दी है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER