शर्मनाक / दरिंदगी की सारे हदे पार, 54 साल के शक्स ने किया कुतिया के साथ बलात्कार, वीडियो वायरल

Zoom News : Jan 16, 2021, 07:25 AM
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। जहां कुंठित मानसिकता और वासना में अंधे व्यक्ति ने एक जानवर को नहीं छोड़ा और उसका यौन शोषण किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना जबलपुर के गौर थाना क्षेत्र की है। जहां स्टार ग्रीन सिटी में रहने वाले एक 54 वर्षीय व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह अपने घर के बाहर एक कुतिया का यौन उत्पीड़न कर रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने धारा 377 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया जहां उसे वीडियो दिखाया गया। शर्म से झुककर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे जबलपुर शहर को चौंका दिया है। क्योंकि लड़कियों और महिलाओं के असुरक्षित होने के अलावा, कोई भी जानवर अब भयावह भेड़ियों से सुरक्षित नहीं है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER