मनोरंजन / वायरल वीडियो: तैमूर से दूर नहीं रह पाती हैं करीना कपूर, शूटिंग के दौरान भी बेटे से बात करती हैं

India TV : Aug 10, 2019, 04:41 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों 'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance) में बतौर जज के रूप में नज़र आ रही हैं। इसके अलावा वह अपकमिंग मूवी 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग में भी बिजी हैं। इतना काम करने के बावजूद करीना अपने लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के लिए वक्त निकालना नहीं भूलती हैं। बता दें कि तैमूर इन दिनों लंदन में अपने पिता सैफ अली खान के साथ हैं। सैफ वहां पर अपनी फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं। करीना भी वहीं पर ही थीं, लेकिन रिएलिटी शो की शूटिंग के लिए उन्हें बीच-बीच में मुंबई आना पड़ता है। 

भले ही करीना अपने काम को लेकर बहुत बिजी हैं, लेकिन तैमूर के साथ कैसे टाइम स्पेंड करना है, ये उन्हें बखूबी आता है। दरअसल, करीना कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शूटिंग के लिए जाते वक्त तैमूर के साथ वीडियो कॉल करती दिखाई दे रही हैं।

करीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मां-बेटे के इस प्यारे से वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें तैमूर शर्टलेस नज़र आ रहे हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं।

'अंग्रेजी मीडियम' की बात करें तो इसमें करीना के अलावा इरफान खान लीड एक्टर हैं। यह 'हिंदी मीडियम' फिल्म का दूसरा सीक्वल है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER