Virushka Divorce / अरे बाप रे, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का तलाक?

Zoom News : Aug 02, 2020, 03:51 PM
Virushka Divorce: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जब से अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन तले बनी 'पाताललोक' रिलीज हुई है, तब से वो विवादों में चल रही हैं | पाताललोक में कई ऐसे विवादित बोल और सीन दिखाए गए हैं | #VirushkaDivorce ट्विटर ट्रेंड के बाद अनुष्का और विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर अब कई मीम्स देखने को मिल रहे हैं | दरअसल एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तलाक #EidMubarak ले रहे हैं, बस इसी के बाद से ट्विटर पर ये ट्रेंड करने लगा |

हालांकि ये फेक न्यूज है क्योंकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरफ से तलाक की ऐसी कोई बात नहीं कही गई है | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने  इन दिनों लॉकडाउन भी एक साथ बिताया था | 'पाताललोक' से बाद अनुष्का शर्मा लगातार विवादों में हैं जिसके बाद अब #VirushkaDivorce ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के कुछ मजेदार मीम्स दिखाते हैं | एक फैन ने फोटो शेयर कर लिखा - ज्यादा हो रहा है |  एक ने लिखा - दंगे करवाएंगे क्या आप | वहीं एक फैन ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' की फोटो शेयर कर लिखा- हमे नहीं रहना इस गोले पर | इसी तरह से कई मीम्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं |

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER