IPL 2022 / विराट कोहली 4 साल के बाद IPL में हुए गोल्डन डक का शिकार, बर्थडे ब्वॉय ने पकड़ा शानदार कैच

Zoom News : Apr 19, 2022, 09:30 PM
IPL 2022 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली के लिए आईपीएल 2022 अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी वे पहले ही छोड़ चुके हैं और अब बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। आरसीबी के आईपीएल के 15वें सीजन के अपने सातवें मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए। चार साल के बाद आईपीएल में वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। आखिरी बार साल 2017 में वे शून्य पर आउट हुए। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन पहली ही ओवर में उनकी बल्लेबाजी आ गई। दुश्मांता चमीरा ने पांचवीं गेंद पर अनुज रावत को चलता किया था। अनुज रावत का शानदार कैच केएल राहुल ने पकड़ा, जबकि अगली गेंद पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने गेंद बर्थडे ब्वॉय दीपक हुड्डा के हाथ में मार दी। इस तरह वे पहली गेंद पर चलते बने। 

विराट कोहली आईपीएल में चौथी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। इससे पहले 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ, 2014 में पंजाब के खिलाफ, 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ और अब 2022 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए। हालांकि, अब तक वे सिर्फ सात बार आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं। साल 2014 के आईपीएल में वे तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। 

आईपीएल 2022 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 41 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में वे केकेआर के खिलाफ 12 रन बना सके थे। राजस्थान के खिलाफ उनके बल्ले े सिर्फ 5 रन निकले, जबकि मुंबई के खिलाफ वे 48 रन बनाने में सफल रहे। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 और अब लखनऊ के खिलाफ शून्य पर आउट हुए।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER