XXX 2 / एकता कपूर की विवादित सीरीज में सनी लियोनी को किया था रिप्लेस, जानिए कौन हैं कायरा

Jansatta : Jun 18, 2020, 01:30 PM
Alt Balaji Web series XXX Season 2: एकता कपूर(Ekta Kapoor) की वेबसीरीज XXX 2 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस अडल्ट वेब सीरीज पर सेना के जवानों के अपमान का आरोप लगा तो वहीं कुछ लोगों ने इसपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया है। मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने तो इसे लेकर एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि इस सीरीज का पहला सीजन भी खूब चर्चा में रहा था।


XXX 2 का पहला सीजन 2 साल पहले 2018 में रिलीज हुआ था। उसे डायरेक्ट किया था केन घोष ने। XXX में बोल्ड सीन दे कर कायरा दत्त मशहूर हो गई थी। कायरा का ये पहला एक्टिंग एक्सपीरियंस था।


पहले ही रोल के लिए कायरा ने सनी लियोनी को रिप्लेस कर दिया था। जो रोल कायरा ने प्ले किया था उसके लिए पहले सनी लियोनी को लिया गया था।


दरअसल एकता कपूर ने XXX में कर रहे सारे एक्टर्स को न्यूडिटी क्लॉज साइन करने को कहा था। सनी लियोनी ने साइन नहीं किया और प्रोजेक्ट से अलग हो गईं।सनी लियोनी की जगह ली किंगफिशर कैलेंडर गर्ल कायरा दत्त ने। कायरा इस सीरीज के बाद बेहद लोकप्रिय हो गईं।


कायरा ने एकता कपूर के XXX में कायरा और मायरा नाम की लड़की का डबल रोल प्ले किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER