MS Dhoni Birthday / धोनी को भी आता है गुस्सा, इन तीन मौकों पर कैप्टन कूल ने खोया आपा

AMAR UJALA : Jul 06, 2020, 09:43 PM

MS Dhoni Birthday: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत स्वभाव के कारण ही भारतीय क्रिकेट में 'कैप्टन कूल' का तमगा मिला। अक्सर देखा गया कि वह अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं करते, लेकिन खुशी और गम के साथ-साथ उन्हें गुस्सा भी आता है। माही को मैदान पर आपा खोते कम ही बार देखा गया है। मगर इन तीन मौकों पर कैप्टन कूल का धैर्य जवाब दे बैठा।

एक बार धोनी स्पिनर कुलदीप यादव पर ही भड़क उठे थे। यह वाकया इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच का है। धोनी ने कुलदीप यादव को अंगुली के इशारे से पास बुलाया और कहा था, 'तुम क्या 300 क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बेवकूफ समझते हो?' यह बात सुनते ही कुलदीप का चेहरा उतर गया था।

तकरीबन दो साल पहले की बाद है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में धोनी ने मनीष पांडेय को जमकर लताड़ा था। यह वाकया टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर का है। दरअसल धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद के बाद धोनी को पांडेय पर चिल्लाते हुए देखा गया था। धोनी ने पांडेय पर भड़कते हुए कहा, 'ओये.... यहां देख ले..इधर-उधर कहां देख रहा है।' इस दौरान धोनी पर उनका गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि अगली ही गेंद पर उन्होंने जबरदस्त छक्का जड़ दिया।

धोनी का एडिलेड वन-डे वाला एक वीडियो फैंस को रास नहीं आया था। दरअसल, धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैंस के बीच फैला था, जहां वो स्थानापन्न खिलाड़ी खलील को क्रिकेट की तहजीब सिखाने के चक्कर में बीच मैदान पर फटकार लगाने लगे और फिर अपशब्द भी कहे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER