बॉलीवुड / जब पुरानी दुश्‍मन के गाने पर पति निक जोनस के साथ थिरकीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

NavBharat Times : Jul 15, 2020, 09:27 AM
Bollywood: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलिवुड के सबसे प्‍यारे कपल्‍स में से एक माने जाते हैं। वे अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए अक्‍सर फैंस को रिलेशनशिप गोल्‍स देते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका और जोनस फैमिली का एक पुराना वीडियो सामने आया जो अब एक बार फिर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें, यह वीडियो पिछले साल भी काफी देखा गया जिसमें प्रियंका ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। वीडियो में वह Yacht पर जोनस फैमिली के साथ इंजॉय करती दिख रही हैं।


जोनस फैमिली के साथ डांस

करीना कपूर की फिल्‍म वीरे दी वेडिंग के गाने 'तारीफां' पर प्रियंका और निक के साथ जो जोनस और सोफी टर्नर भी डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें, एक वक्‍त था जब करीना और प्रियंका एक-दूसरे की दुश्‍मन मानी जाती थीं। हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच दूरियां कम हो गईं।


2018 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि प्रियंका और निक की साल 2018 में शादी में हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' में फरहान अख्‍तर के साथ नजर आई थीं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER