जरा हटके / 2 बच्चों की मां बनने के बाद मर्द बन बैठी महिला, पति से अलग हो कटवा लिए स्तन और उगा ली दाढ़ी

asianet news : Aug 10, 2020, 08:41 AM
Special: टेनेसी के 32 साल के एडम वॉकर जुलाई, 2017 में अपने पति से अलग होने के बाद ट्रांसजेंडर बन गए। बच्चों को पिता की कमी महसूस ना हो इसलिए वो एक ट्रांसजेंडर बने और अपने बच्चों के साथ उनके पिता बनकर रह रहे है। एडम का कहना है कि यह उसके दस साल के बड़े बेटे जेम्स के लिए मुश्किल था, लेकिन पुरुष के रूप में पहचान बनाने के बाद से उसके दोनों बेटों के साथ उसके रिश्ते में सुधार हुआ है। एडम  ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि उसने पहले कई लड़कों को डेट किया था लेकिन उसे कभी किसी से अटैचमेंट नहीं हुई। कुछ सालों बाद उसने एक शख्स से शादी की लेकिन एक बच्चे के जन्म के बाद उसने तलाक ले लिया। इसके बाद अगले वन नाइट स्टैंड से उसके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। लेकिन इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वो महिला नहीं, मर्द है। जिसके बाद उसने सर्जरी करवा ली। अब वो अपने बच्चों की मां नहीं, पिता बन चुका है। 

ये फोटो एडम के दूसरे बेटे लिंकन की  है। लिंकन 1 साल का था जब उसकी मां ने एक पिता बनने की सोची और खुद को ट्रांसजेंडर बना लिया। अब लिंकन 5 साल का है। ये फोटो एडम के बड़े बेटे जेम्स की है, जो 10 साल का है। शुरुआत में जेम्स को यह स्वीकार करने में काफी दिक्कत आई थी कि उसकी मां अब ट्रांसजेंडर बन गई है।

एडम और जेम्स अब एक साथ है। एडम ने कहा कि उन्हें लगा कि वह अपने बच्चों के लिए बेहतर रोल मॉडल बन गए हैं। एडम ने साल 2019 में अपने स्तनों को कटवाने के लिए एक सर्जरी भी करवाई है। डबल मास्टेक्टॉमी के बाद एडम की तस्वीर। एडम कहते हैं कि सर्जरी के बाद उनके पिता और दोस्तों ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन अपनी सर्जरी के बाद उन्होंने खुद को बेहतर महसूस किया।

एडम कहते हैं कि सर्जरी के बाद उनके पिता और दोस्तों ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन अपनी सर्जरी के बाद उन्होंने खुद को बेहतर महसूस किया। अपनी पुरानी लाइफ के बारे में एडम कहते हैं कि केवल एक चीज जिसे वह पंसद करते है, वो थी उसकी दोनों प्रेग्नेंसी।अपने बेटे जेम्स और लिंकन के साथ एडम की तस्वीर। जब उनका छोटा बेटा उनके गर्भ में था।

एडम जब छोटा बच्चा था, तब वह अनजाने में एक पुरुष की तरह लाइफ जीना चाहता था, लेकिन 2017 में यह सच हो गया। एडम कहते हैं कि ट्रांसजेंडर बनने के बाद उसके दोनों बच्चों के साथ उसके संबंध पहले से ज्यादा अच्छे हुए है। वो अब अपने बच्चों को ज्यादा अच्छे से समझ पाता है। ट्रांसजेंडर बनने से पहले एडम की तस्वीर, जब वह 16 साल का था, एडम ने बताया कि वो पहले से ही लड़कियों के प्रति ही आकर्षित होता था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER