पश्चिम बंगाल / महिला ने प्रेमी को Kiss कर क्यों मार दी गोली? वजह जान आप रह जाएंगे दंग

Zoom News : Dec 17, 2021, 07:21 AM
पश्चिम बंगाल | जब प्रेमिका को यह लगने लगा कि उसका प्रेमी उससे दूरियां बढ़ा रहा है तब लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गोली मार दी। घटना पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले की है। 22 साल की महिला पर अपने बॉयफ्रेंड को गोली मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थे। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि अपने बॉयफ्रेंड को किस करने और उसके साथ सिगरेट पीने के बाद इस युवती ने अचानक उसे गोली मार दी।

युवक की उम्र भी 22 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका द्वारा चलाई गोली प्रेमी के पेट को छू कर निकल गई। इस हमले में वो बाल-बाल बच गया। बाद में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार की रात कटवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले केसिया गांव में हुई है। 

युवक ने थाने में जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके मुताबिक उसकी प्रेमिका ने उसे एक स्थानीय सर्कस ग्राउंड में आने के लिए कहा। युवती हाल ही में अपने घर झारखंड से लौटी थी। महिला वहां कुछ महीने पहले नौकरी करने के लिए गई थी। महिला ने युवक को गले लगाया, किस किया फिर सिगरेट पी और अचानक उसने बंदूक निकाल कर उसे गोली मार दी।

हालांकि, यह गोली युवक को छू कर निकल गई और उसकी जान बच गई। गोली चलाने के बाद महिला वहां से भाग निकली। जिसके बाद युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से बंदूक भी बरामद किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले कुछ महीनेसे दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं, जिसकी वजह से महिला ने अपने प्रेमी को गोली मारी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER