एजुकेशन

सिंगापुर की सबसे लम्‍बी नदी कौन सी है?

भारतीयों की पसंद

सिंगापुर वो देश जहां बड़ी संख्‍या में हर साल भारतीय जाते हैं. साल 2025 में यहां 12 लाख भारतीय घूमने पहुंचे थे

सबसे लम्‍बी नदी

सिंगापुर में कई नदियां हैं, लेकिन सबसे लम्‍बी नदी का रिकॉर्ड कल्‍लांग नदी के नाम है. जो अपनी लोकेशन के लिए भी जानी जाती है

कितनी लम्‍बी?

कल्‍लांग नदी मात्र 10 किलोमीटर लम्‍बी है. यह मध्य सिंगापुर में लोअर पियर्स जलाशय के पास से शुरू होती है.

कहां खत्‍म होती है?

कल्‍लांग नदी लोअर पियर्स जलाशय से शुरू होती है और दक्षिण की ओर बहते हुए मरीना जलाशय में गिरती है

इसलिए भी खास

यह बिशान-आंग मो किओ पार्क से होकर बहती है. यहसिंगापुर के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरी पार्कों में से एक है.

कितनी नदियां?

सिंगापुर में कल्‍लांग के अलावा भी नदियां हैं. इसमें 3.2 किलोमीटर लम्‍बी सिंगापुर नदी है. 2.7 किमी लम्‍बी रोचोर नदी है

ये भी हैं नदियां

सिंगापुर में 4.7 किमी लम्‍बी गेलांग नदी और 8 किलोमीटर लम्‍बी सुंगेई सेरांगून नदी है. जो पानी की आपूर्ति करती हैं.