T20 में 1000 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की संख्या बस 2 है
क्रिस गेल के बाद अब काइरन पोलार्ड ने उस लिस्ट में अपना नाम लिखाया है.
क्रिस गेल के 1056 छक्के हैं. वहीं पोलार्ड के 1001 छक्के हैं.
पोलार्ड ने MLC 2026 में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की.
वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ पोलार्ड ने 25 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के जड़े.
उन 8 छक्कों के साथ ही पोलार्ड ने T20 में अपने 1000 छक्के भी पूरे कर लिए.