विज्ञापन

देश: पाक आतंकी उरी में घुसपैठ की कोशिश के दौरान मारा गया, दूसरा पकड़ा गया: रिपोर्ट्स

देश: पाक आतंकी उरी में घुसपैठ की कोशिश के दौरान मारा गया, दूसरा पकड़ा गया: रिपोर्ट्स
विज्ञापन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा के पास सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश को रोकने के दौरान कल शाम एक पाकिस्तानी आतंकवादी को पकड़ लिया गया और एक अन्य को मार गिराया गया। सेना के द्वारा घुसपैठ की तीन कोशिशों को रोकने के बाद से पिछले एक हफ्ते में उरी और रामपुर सेक्टर में कई ऑपरेशन चल रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कल एक लाइव ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी पकड़ा गया।

बता दें कि हाल के वर्षों में यह पहली बार है जब कोई पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। कुछ दिन पहले सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया था और पांच एके राइफल और 70 ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।

विज्ञापन